Faridabad: फरीदाबाद वासियों के लिए जरूरी खबर, नए साल से 5 प्रतिशत महंगा हो जाएगा पेयजल

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2022, 04:44 PM IST

Faridabad News: फरीदाबाद महानगर विकसित प्राधिकरण (एफएमडीए) पानी के रेट में पांच फीसदी की बढ़ोत्‍तरी करने जा रहा है। यह दरें एक अप्रैल 2023 से लागू हो जाएंगी। ऐसा होने पर इस बढ़ोत्‍तरी का सीधा असर नगर निगम, ग्रेटर फरीदाबाद (ग्रेफ), उद्योग, शिक्षण संस्थान, मॉल आदि बड़े उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। साथ ही अब नगर निगम भी पानी का रेट बढ़ाने पर मजबूर होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • एफएमडीए ने बढ़ाया वॉटर सप्‍लाई का रेट
  • बढ़ी हुई नई दरें एक अप्रैल 2023 से होंगी लागू
  • नगर निगम भी पानी के दरों में कर सकता है इजाफा

Faridabad News: स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। यहां के बड़े पानी उपभोक्‍ताओं को नए साल से पानी पर अधिक पैसे खर्च करने होंगे। क्‍योंकि नए साल से पानी के रेट में पांच फीसदी का इजाफा होने जा रहा है। यह घोषणा फरीदाबाद महानगर विकसित प्राधिकरण (एफएमडीए) ने की है। पानी की नई दरें एक अप्रैल 2023 से लागू होंगी। बता दें कि पानी की दरों में बढ़ोत्‍तरी का प्रस्‍ताव एफएमडीए के सीईओ सुधीर राजपाल की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में रखा था। जिसे अब मंजूरी दे दी गई। हालांकि इस बढ़ोत्‍तरी से एफएमडीए और नगर निगम के बीच में विवाद भी शुरू हो गया है।

Water rate in Faridabad

फरीदाबाद महानगर विकसित प्राधिकरण ने बढ़ाया पानी का रेट

गौरतलब है कि फरीदाबाद में एफएमडीए पहले नगर निगम को पानी सप्‍लाई करता है और फिर नगर निगम इस पानी को पूरे शहर में वितरित करता है। एफएमडीए पानी सप्‍लाई के बदले नगर निगम से 10 रुपये प्रति केएलडी (एक हजार लीटर) की दर से शुल्‍क वसूलता है। वहीं, नगर निगम उपभोक्ताओं से 2.80 रुपये से लेकर 4.50 रुपये प्रति केएलडी के दर से शुल्क लेता है। नगर निगम पिछले 10 साल से उपभोक्‍ताओं को इसी रेट पर पानी का सप्‍लाई कर रहा है, जबकि एफएमडीए हर दूसरे साल अपने रेट में इजाफा कर देता है। इस पर पांच फीसदी की बढ़ोतरी का असर सीधे तौर पर नगर निगम, ग्रेटर फरीदाबाद (ग्रेफ), उद्योग, शिक्षण संस्थान, मॉल आदि बड़े उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। साथ ही अब नगर निगम भी पानी का रेट बढ़ाने पर मजबूर होगा। जिसका असर आम लोगों पर पड़ेगा। हालांकि अभी तक निगम ने रेट बढ़ाने की घोषणा नहीं की है।

End of Feed