Faridabad Crime News: फरीदाबाद में एक बुजुर्ग को बोलेरो से टक्कर मारकर 200 मीटर तक घसीटने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया, घटना 23 जनवरी की है। यहां शाम को एनआईटी-5 इलाके में निरंकारी चौक के पास टहल रहे बुजुर्ग इंदर लाला को बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी थी। आरोपी इसके बाद मौके से फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। अधिकारियों ने बताया, आरोपी बोलेरो चालक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में शामिल बोलेरो गाड़ी को भी बरामद कर कब्जे में लिया गया है।
पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
