Faridabad: फरीदाबाद के दर्जनों इलाकों में कल से 72 घंटे बंद नहीं आएगा पानी, लिस्‍ट में कहीं आपकी कॉलोनी तो नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2023, 01:55 PM IST

Faridabad: फरीदाबाद के बड़खल और एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों इलाकों में बुधवार सुबह से अगले 72 घंटे पानी नहीं आएगा। लाइन नंबर चार में लीकेज है, इसे बदलने के लिए 15 मार्च की सुबह 8 बजे से 18 मार्च की सुबह 8 बजे तक यह पाईप लाइन पूरी तरह से बंद रहेगी। एफएमडीए ने लोगों को पहले से पानी स्‍टोर करने की सलाह दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बड़खल और एनआईटी विधानसभा की दर्जनभर कॉलोनी प्रभावित
  • 15 मार्च की सुबह 8 बजे से 18 मार्च की सुबह 8 बजे तक बंद रहेगा सप्‍लाई
  • लोगों से पहले ही पानी की व्‍यवस्‍था कर लेने की अपील

Faridabad: फरीदाबाद के बड़खल और एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। यहां के दर्जनों क्षेत्रों में बुधवार सुबह आठ बजे से पानी का सप्‍लाई बंद हो जाएगा। इसके बाद करीब 72 घंटे बाद दोबारा से पेयजल आपूर्ति शुरू की जाएगी। इस संबंध में फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की तरफ से नोटि‍फिकेशन जारी कर दिया गया है। एफएमडीए अधिकारियों के अनुसार रेनीवेल की लाइन नंबर चार में लीकेज हो गई है। इसकी मरम्‍मत करवाने के लिए इस लाइन को 72 घंटे के लिए बंद किया जा रहा है। इस पाइप लाइन से जुड़े करीब 12 इलाकों में 15 मार्च से 18 मार्च तक पानी की सप्‍लाई नहीं होगी।

Water shortage in Faridabad

72 घंटे बंद रहेगा पेयजल सप्‍लाई

एफएमडीए अधिकारियों के अनुसार रेनीवेल की लाइन नंबर चार को 15 मार्च की सुबह 8 बजे मरम्‍मत के लिए बंद किया जाएगा और यह 18 मार्च की सुबह आठ बजे तक बंद रहेगी। हालांकि अगर मरम्‍मत कार्य में अधिक समय लगता है तो पेयजल आपूर्ति के समय को बढ़ाया भी जा सकता है। एफएमडीए ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान पानी की किललत से बचने के लिए पहले से ही पेयजल की व्‍यवस्‍था कर लें। इसके अलावा एफएमडीए की तरफ से नगर निगम को पत्र लिखकर इन इलाकों में वैकल्पिक व्यवस्था करने का सुझाव दिया गया है।

End of Feed