दिल्ली से पलवल सिर्फ आधे घंटे में, इस महीने पूरा हो जाएगा DND-KMP एक्सप्रेसवे का काम

दिल्ली में महारानी बाग से पलवल में KMP तक बन रहा DND-KMP एक्सप्रेसवे का एक बड़ा हिस्सा जल्द ही ट्रैफिक के लिए खुलने वाला है। कुल 59 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे का करीब 46.5 किमी लंबा हिस्सा इस महीने बनकर तैयार हो जाएगा। बाकी बचा 12.5 किमी भी मार्च तक तैयार हो जाएगा।

पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली को KMP से जोड़ने वाले DND-KMP Expressway का काम तेजी से चल रहा है। इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से दिल्ली के लोगों का वेस्टर्न पेरिफरल वे (Western Peripheral Way) और देश के सबसे लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi Mumbai Expressway) तक पहुंचना आसान हो जाएगा। DND-KMP एक्सप्रेसवे NCR के प्रमुख शहर फरीदाबाद से होकर जा रहा है। कुल 59 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे का काम फरीदाबाद में इसी महीने पूरा हो जाएगा। चलिए जानते हैं इस बारे में -

DND-KMP Expressway.

दिल्ली से पलवल की दूरी मिनटों में सिमटेगी

दिल्ली में महारानी बाग के पास किलोकरी गांव में डीएनडी फ्लाइवे (DND Flyway) से शुरू होने वाला DND-KMP एक्सप्रेसवे पलवल में मंडकौला तक बनाया जा रहा है। हरियाणा में इस एक्सप्रेसवे का 46.5 किमी लंबा हिस्सा इसी महीने, यानी अक्टूबर 2024 में पूरा होने की उम्मीद है। लोड टेस्टिंग और सुरक्षा संबंधी सभी जरूरी टेस्ट पूरे होने के बाद इस एक्सप्रेसवे को जल्द ही ट्रैफिक के लिए भी खोला जा सकता है।

End of Feed