फरीदाबाद

Faridabad Fire: रबड़ की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड की डेढ़ दर्जन गाड़ियां

फरीदाबाद में रबड़ का काम करने वाली कंपनी में रविवार को भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की डेढ़ दर्जन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। अभी तक आग लगने की वजह नहीं पता चली है।

Image

फरीदाबाद में फैक्ट्री में लगी आग

Faridabad Factory Caught Fire: फरीदाबाद में रविवार शाम को एक रबड़ की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिससे इलाके में भगदड़ मच गई। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की डेढ़ दर्ज गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। अभी तक आग लगने की वजह नहीं पता चली है। इस घटना का वीडियो नीचे दिया गया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि आग की वजह से धुएं का ऊंचा गुब्बार उठ रहा है।

आग में कोई जनहानि नहीं हुई

आग की घटना फरीदाबाद के मलेरना रोड पर स्थित डीएसएल रबर कंपनी में हुई। कंपनी मालिक के एक दोस्त ने बताया कि कंपनी में रबड़ का माल बनता है। जिसका कुछ स्क्रैप रबर कंपनी ही रखा था। लगता है कि किसी शरारती तत्व ने इसमें बीड़ी या सिगरेड पीकर फेंक दी। जिससे आग लगी। उन्होंने कहा कि कंपनी में आग लगने की सूचना देने के बाद करीब ढ़ाई घंटे लेट फायर ब्रिगेड पहुंची। जिसके चलते कंपनी में रखा माल जलकर राख हो गया। उन्होंने कहा कि आज रविवार का दिन होने की वजह से फैक्ट्री बंद थी। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई है। आग की वजह से कंपनी के मालिक को करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है।

डेढ़ दर्जन गाड़ियां मौके पर मौजूद

आदर्श नगर थाना के एसएचओ अजीत के अनुसार इस घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने अपनी टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की करीब डेढ़ दर्जन गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article