गुरुग्राम

Haryana Assembly Election: आ रहे हैं PM नरेंद्र मोदी, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन; ये हैं वैकल्पिक मार्ग

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने खुद पीएम नरेंद्र मोदी 1 अक्टूबर को पलवल आ रहे हैं। पीएम यहां से जनसभा को संबोधित करेंगे। इधर, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रहे, इसके लिए पुलिस ने उस दिन के लिए यातायात डायवर्जन की एडवाइडरी जारी की है।

Image

पीएम मोदी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं की जनसभाएं और रैलियों का दौर जारी है। पार्टी के शीर्ष नेता अपने प्रत्याशियों की जीत पक्की करने के इरादे से चुनावी मैदान में सहयोग कर रहे हैं। इसमें भाजपा ने अपने बड़े नेताओं को जनसभाओं की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी उद्देश्य से पलवल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद कमान संभालने पहुंच रहे हैं। एक अक्टूबर को पीएम लोगों से अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। पीएम की आगवानी को लेकर व्यापक पैमाने पर तैयारियां की गई हैं। ट्रैफिक पुलिस ने भी वाहनों के लिए उस दिन ट्रैफिक डायवर्जन रखा है। आइये जानते हैं 1 अक्टूबर को कहां सावधानी बरतने की जरूरत है।

पलवल में पीएम मोदी की चुनावी जनसभा को लेकर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। एक अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक फरीदाबाद और दिल्ली की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के लिए फरीदाबाद की सीमा से पलवल की सीमा में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। लिहाजा, घर से निकलने से पहले एक नजर रूट डायवर्जन पर मार लीजिए।

कुछ ऐसा रहेगा रूट डायवर्जन

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, पलवल की तरफ जाने के लिए दिल्ली-मथुरा रोड का इस्तेमाल करने से बचें। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग सुझाए गए हैं। वैकल्पिक मार्ग के रूप में बाईपास रोड से आईएमटी चौक होते हुए फतेहपुर-मांदकोल-पलवल मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकता है। इधर, कैली से गदपुरी पृथला की ओर जाने वाले वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग के स्थान पर वैकल्पिक मार्ग बाईपास रोड का प्रयोग करें। फरीदाबाद से पलवर की ओर जाने वाले वाहन केजीपी या बाईपास का प्रयोग कर गंतव्य की ओर जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त सभी वाहन चालक बाईपास से कैली से जाजरू अंडरपास मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article