यूएई की कुल जनसंख्या में भारतीयों का आंकड़ा 36 फीसद है, जो किसी भी देश में सबसे ज्यादा है। इस देश में करीब 36 लाख भारतीय रहते हैं।
मध्य पूर्वी देश कुवैत में कुल 10 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं और यह वहां की कुल जनसंख्या का करीब 23.3 फीसद हैं।
अमेरिका में सबसे ज्यादा 54 लाख भारतीय रहते हैं, जो इस देश की जनसंख्या में करीब 1.6 फीसद हैं।
भारतीयों विशेषतौर पर पंजाबियों का फेवरिट देश कनाडा है। यहां कुल 29 लाख से अधिक भारतीय रहते हैं, जो इस देश की जनसंख्या का 7.6 फीसद हैं
सउदी अरब भी भारतीयों की फेवरिट लिस्ट में है। सउदी की कुल जनसंख्या में 7 फीसद यानी 24.5 लाख से अधिक भारतीय हैं।
भारतीयों के लिए साउथ अफ्रीका फेवरिट देशों में से एक है और यहां पर 17 लाख भारतीय रहते हैं, जो इस देश की जनसंख्या का 2.8 फीसद हैं।
अंग्रेजों ने भले ही हमारे देश पर 200 साल राज किया हो। आज यूके में कुल 18.5 लाख से अधिक भारतीय रहते हैं, जो वहां की कुल पॉपुलेशन का 2.7 फीसद हैं।
मलेशिया अपने टूरिज्म के लिए मशहूर है। यहां करीब 29 लाख भारतीय रहते हैं, जो इस देश की कुल पॉपुलेशन में करीब 9 फीसद हैं।
म्यांमार से हमारा बॉर्डर लगता है और इस देश में करीब 20 लाख भारतीय रहते हैं, जो पड़ोसी देश की कुल जनसंख्या के 3.6 फीसद हैं।
पड़ोसी देश श्रीलंका में भारतीयों की संख्या 16 लाख से अधिक है और इस आयलैंड देश की कुल जनसंख्या का 7.5 फीसद भारतीय हैं।