Faridabad News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड के आसपास फरीबाद क्षेत्र में फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। जिसके चलते फरीदाबाद सेक्टर 8 से तिगांव रोड के पास बन रही मुख्य सड़क को भी ऊंचाई पर बनाया जा रहा है। बता दें कि फरीदाबाद बाईपास रोड को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के लिंक रोड के रूप में तैयार किया जा रहा है। विकास के इस कार्य के चलते जगह-जगह पर अंडरपास और फ्लाईओवर बनाने का काम चल रहा है। जानकारी के अनुसार, करीब तीन अंडरपास के साथ फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है, जिसे बाद में अप्रोच रोड के साथ लिंक किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, इस बीच बनने वाले कई अंडरपास बाद में प्रोजेक्ट में शामिल किए गए हैं। अंडरपास को लेकर लोगों की डिमांड को ध्यान में रखते हुए इन्हें शामिल किया गया है।
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड
इन स्थानों पर बनेगा फ्लाईओवर
फरीदाबाद बाईपास रोड को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे लिंक रोड के रूप में तैयार करने के लिए एक फ्लाईओवर गुड़गांव नहर के ऊपर बनाया जाएगा तो वहीं दूसरा फ्लाईओवर बल्लभगढ़-तिगांव रोड के ऊपर बनाया जा रहा है। इसके अलावा बता दें कि फरीदाबाद सेक्टर 8 से तिरंगा रोड के पास सड़क ऊंचाई पर बनाई जा रही है।
अप्रोच रोड से होगा लिंक
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे लिंक रोड के पास जगह-जगह बन रहे अंडरपास और फ्लाईओवर को अप्रोच रोड के साथ जोड़े जाने की भी तैयारी की जा रही है। इससे यातायात की आवाजारी अंडरपास और फ्लाईओवर पर आसान हो जाएगी। एक अधिकारी द्वारा दी जानकारी के अनुसार, अंडरपास और फ्लाईओवर के तीनों स्ट्रक्चर आस-पास में स्थित है, जिसके चलते इन्हें आपस में जोड़ने की योजना बनाई गई है। यही कारण है कि फरीदाबाद सेक्टर 8 पर मुख्य सड़क ऊंचाई पर बनाई जा रही है। मुख्य सड़क पर जाने वाले लोग तिगांव फ्लाईओवर को पार करते हुए नीचे आएंगे।
