Best Places to Visit in Faridabad 2023: फरीदाबाद की इस झील को कहा जाता है डेथ वैली, कहानी है बहुत ही रहस्‍मयी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2023, 12:09 AM IST

Best Places to Visit in Faridabad: फरीदाबाद के सूरजकुंड क्षेत्र में स्थित डेथ वैली सात खानों का एक संग्रह है। यह झील हमेशा नेचुरल वॉटर से भरी रहती है। कहा जाता है कि, यह झील करीब 300 फुट गहरी है और हर साल यह तीन लोगों को निगल लेती है। यहां पर अब तक दर्जनों लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जहां पर आज है झील वहां पर पहले होता था खनन
  • यहां हर साल डूबने से होती है कई लोगों की मौत
  • यह जगह आज फरीदाबाद के प्रमुख पर्यटन स्‍थलों में शामिल

Best Places to Visit in Faridabad 2023: दिल्‍ली से सटे फरीदाबाद शहर को औद्योगिक नगर के तौर पर देश-दुनिया में पहचान मिली हुई है। साथ ही यह शहर अपने पर्यटन स्‍थलों के कारण भी पहचाना जाता है। इस शहर में एक ऐसी झील भी है, जिसका नाम सुनकर ही आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस झील को कुछ लोग जहां अभिशापित मानते हैं, वहीं कुछ इसे कुदरत का चमत्कार। वहीं, प्राकृति प्रेमी इसे शहर का एकमात्र बचा ईकोसिस्‍टम कहते हैं। इस झील को आम बोलचाल में ‘डेथ वैली’ कहकर बुलाया जाता है। यह झील फरीदाबाद के सूरजकुंड क्षेत्र में स्थित सात खानों का एक संग्रह है, जो नेचुरल वॉटर से हमेशा भरी रहती है। यह झील काफी गहरी है, इसलिए यहां पर तैरने पर सख्‍त मनाही है।

Faridabad Death Valley

फरीदाबाद की थेड वैली

यह जगह पहले एक निजी संपत्ति थी, लेकिन अब इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। जिसके बाद से यहां पर हमेशा लोगों की भीड़ लगी रहती है। अब लोगों के लिए अब यह जगह एक शानदार पिकनिक स्पॉट बन गई है। यहां आने वाले लोगों को बेहद सावधान रहने की सलाह दी जाती है, लेकिन इसके बाद भी यहां पर हादसे होते रहते हैं। स्‍थानीय लोग कहते हैं, कि यह झील हर साल तीन लोगों को निगल जाती है और अब तक यहां पर दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी इस जगह के रहस्‍य को जानने के इच्‍छुक यहां खींचे चले आते हैं।

End of Feed