फरीदाबाद में डॉक्टर के ठिकाने से मिला 350 किलो विस्फोटक और असॉल्ट राइफल; जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तार

जम्मू-कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद समर्थक पोस्टर मामले की जांच में तेजी आई है। सुरक्षा एजेंसियों ने हरियाणा के फरीदाबाद में डॉक्टर मुफाजिल शकील के किराए के कमरे पर छापा मारकर 300 किलो विस्फोटक पदार्थ और AK-47 राइफल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

Faridabad Doctor News: जम्मू-कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के समर्थन वाले पोस्टर लगाने के मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार, इसी कड़ी में हरियाणा के फरीदाबाद में डॉक्टर मुफाजिल शकील के किराए के आवास पर पुलिस ने छापा मारा है। सूत्रों के मुताबिक, यहां से करीब 350 किलो अमोनियम नाइट्रेट है और असॉल्ट राइफल बरामद होने की बात सामने आ रही है। बता दें, कि अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाला एक केमिकल पदार्थ है। डॉक्टर मुफाजिल शकील गिरफ्तार हो चुका है।

faridabad rdx news

दिल्ली के पास मिला भारी मात्रा में आतंक का सामान (सांकेतिक तस्वीर | iStock)

डॉक्टर के ठिकाने से मिले विस्फोटक सामान

अब तक दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि डॉक्टर उमर, जो नेटवर्क का सरगना बताया जा रहा है उसके साथ एक और डॉक्टर फरार चल रहा है। फरीदाबाद में पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में IED बनाने की सामग्री और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने एक डॉक्टर और एक मौलवी को गिरफ्तार किया है। फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार ने बताया कि यह ऑपरेशन पिछले 15 दिनों से चल रहा था और अभी भी जारी है। गिरफ्तार डॉक्टर की पहचान मुजम्मिल के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है। बरामदगी में 3 मैगजीन और 83 जिंदा राउंड के साथ एक असॉल्ट राइफल, 8 जिंदा राउंड वाली एक पिस्तौल, दो खाली कारतूस, दो अतिरिक्त मैगजीन, 8 बड़े और 4 छोटे सूटकेस, लगभग 360 किलोग्राम ज्वलनशील पदार्थ, जो अमोनियम नाइट्रेट हो सकता है, 20 टाइमर, 24 रिमोट, लगभग 5 किलोग्राम भारी धातु, वॉकी-टॉकी सेट, इलेक्ट्रिक वायरिंग, बैटरियां और अन्य प्रतिबंधित सामग्री शामिल हैं। पुलिस इस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। पिछले सप्ताह GMC अनंतनाग में डॉक्टर अदील के लॉकर से एक AK-47 राइफल बरामद की गई थी।

End of Feed