Faridabad Weather Forecast Today: फरीदाबाद में गरज-चमक के साथ हुई बारिश, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Faridabad Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: फरीदाबाद में मौसम विभाग ने बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है। शहर में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। फरीदाबाद में जानें कैसा रहेगा कल का मौसम।

Faridabad Weather Forecast Today in Hindi: फरीदाबाद में फिर मौसम बदलता हुआ दिख रहा है। फरीबादाब सहित हरियाणा के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो आज फरीदाबाद में झमाझम बारिश हो सकती है। बारिश के साथ तेज आंधी चलने की भी आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने फरीदाबाद में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। आज शहर में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज आंधी की उम्मीद जताई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण फरीदाबाद समेत कई शहरों पर इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। आंधी तुफान के साथ बारिश को देखते हुए फरीदाबाद में ठंड से जूझ रहे लोगों की मुश्किलें और बढ़ने वाली है। बारिश से ठंड में कमी आने की उम्मीद से ज्यादा इजाफा होने की उम्मीद है।

फरीदाबाद का मौसम (Faridabad Weather)

मौसम विभाग ने बताया कि फरीदाबाद में ओलावृष्टि, बारिश, गरज, चमक और आंधी की संभावना है। शहर में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चल सकती है। ऐसी स्थिति में फरीदाबाद में ठंड कम होने की बजाये बढ़ती दिख रही है। फरीदाबाद के तापमान की बात करें तो सुबह तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस समय शहर का तापमान 15 डिग्री बताया जा रहा है, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश और हवाओं के से तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। लेकिन बारिश के बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी देखी जाएगी है।

End of Feed