Ghaziabad Weather Forecast Today: गाजियाबाद में फिर बरसे बादल, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Ghaziabad Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: गाजियाबाद में बीती रात बारिश के बाद सुबह का मौसम साफ नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार, आज रुक रुककर पूरा दिन बारिश होने की संभावना है।

Ghaziabad Weather Forecast Today in Hindi: गाजियाबाद में सुबह मौसम साफ रहा है। शहर के लोगों को कोहरे से राहत मिल गई है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के बताए अनुसार, आज शहर में बारिश होने की पूरी उम्मीद है। गाजियाबाद में बीती रात फिर बारिश हुई है। शनिवार को धूप खिलने के बात शाम तक में मौसम के मिजाज गड़बड़ाने लगे थे। रात होते-होते मौसम ने करवट ली, जिसके बाद पूरे शहर में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग बारिश को लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था। फिलहाल शहर के लोगों को कोहरे से राहत मिल गई है। अगर बारिश के साथ हवाएं नहीं चलती है तो ऐसी स्थिति में ठंड से राहत मिलने की भी उम्मीद है।

कैसा रहेगा आज गाजियाबाद का मौसम

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, आज गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में बारिश की संभावना है। बीती रात हुई हल्की बारिश से आज बारिश होने की संभावनाएं बढ़ती जा रही है। फरवरी की शुरुआत से ही शहर में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। बारिश के बाद चल रही हवाओं के कारण कोहरा तो साफ हुआ है लेकिन ठंड में कोई कमी नहीं आई है। गाजियाबाद के आज के तापमान की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। साथ ही समय-समय पर यहां गरज के साथ बारिश या हवाओं के साथ बारिश होती नजर आएगी। शनिवार के मौसम की बात करें तो पूरे शहर को मौसम साफ था। धूप खिलने से लोगों के चेहरे भी खिल उठे थे।

End of Feed