फरीदाबाद

Faridabad Weather Forecast Today: आज भी बारिश होने के आसार, जानें कैसा रहेगा पूरे दिन मौसम का मिजाज

Faridabad Weather Forecast Today,Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: फरीदाबाद में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आज यहां पर बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।

Image

आज फरीदाबाद का मौसम (फोटो साभार - istock)

Faridabad Weather Forecast Today in Hindi: फरीदाबाद में फरवरी की शुरुआत से बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। रविवार को भी बादलों ने बूंदों की बौछार की है। आंकड़ों के अनुसार फरीदाबाद में अब तक 4.7 एमएम बारिश हुई है। आज के मौसम की बात करें तो फरीदाबाद में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सोमवार को यहां बारिश के आसार भी नजर आ रहे हैं। आज गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।

फरीदाबाद में कैसा रहेगा मौसम

फरीदाबाद में आज सुबह तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Accuweather के अनुसार आज दोपहर में फरीदाबाद का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं रात के समय यहां का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मंगलवार को यहां आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहने के आसार हैं। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

हरियाणा के कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट

हरियाणा में आज भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। आज कई इलाकों मे गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने हरियाणा के 22 जिलों मे बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हरियाणा में अब कड़ाके की ठंड का दौर वापस नहीं आएगा। हरियाणा में अब तक सबसे ज्यादा बारिश करनाल में दर्ज की गई है। करनाल में 7.3 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जिसके बाद फतेहादा में 5.9 बारिश दर्ज हुई है। आने वाले दिनों में हरियाणा के कई जिलों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिल सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article