सूरजकुंड हादसे के बाद एक्शन मोड में सरकार, फरीदाबाद के DCP मकसूद अहमद का तबादला

फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में झूले के गिरने की घटना के बाद फरीदाबाद के डीसीपी (एनआईटी) का तबादला कर दिया गया है। उन्हें पंचकूला पुलिस मुख्यालय में एसपी के पद की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार ने डीएसपी सुरेश कुमार का भी ट्रांसफर किया है।

Haryana News: हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद के पुलिस उपायुक्त (एनआईटी) के पद पर तैनात IPS अधिकारी मकसूद अहमद का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया। यह कार्रवाई सूरजकुंड मेला हादसे के बाद हुई। राज्य सरकार ने डीएसपी सुरेश कुमार का भी पलवल में ट्रांसफर कर दिया है।

Transfer

सांकेतिक फोटो

सूरजकुंड मेला हादसे में अब तक दो लोग गिरफ्तार

आधिकारिक आदेशों के अनुसार, उन्हें पंचकूला पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर तैनात किया गया है। उनका तबादला फरीदाबाद के सूरजकुंड मेला मैदान में झूले के टूटकर गिरने की घटना के तुरंत बाद हुआ है। इस घटना में बचाव कार्य के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस निरीक्षक की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। इस घटना के संबंध में रविवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। विपक्ष ने इस त्रासदी के लिए सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया।

End of Feed