Faridabad: 10 घंटे तक चला रेस्क्यू, फिर जिदंगी से जंग हार गई 3 साल की बच्ची, खेलते समय बोरवेल में गिरी थी

Faridabad News: फरीदाबाद के सेक्टर-8 में बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय बच्ची को करीब 10 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सोमवार सुबह 4 बजे बाहर निकाला गया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Faridabad Borewell Accident: फरीदाबाद के सेक्टर-8 से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां करीब 250 से 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची नेहा आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। करीब 10 घंटे तक चले लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सोमवार सुबह करीब 4 बजे उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बोरवेल से बाहर निकालते समय बच्ची के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Faridabad borewell accident

फरीदाबाद में बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूम की मौत

खेलते समय हुआ हादसा

रविवार शाम को 3 साल की नेहा अन्य बच्चों के साथ बोरवेल के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते अचानक वह खुले बोरवेल में जा गिरी। बच्ची के गिरते ही वहां मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग और उसके पिता रामदीन मौके पर पहुंचे। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का रहने वाला रामदीन परिवार के साथ कई साल से सीही गांव में रहकर मजदूरी करता है।

End of Feed