Faridabad से Agra आना-जाना हुआ मुश्किल, 4 स्पेशल ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

अगर आप फरीदाबाद और आगरा रूट पर नियमित तौर पर सफर करते हैं तो यह खबर खासतौर पर आपके लिए ही है। क्योंकि रेलवे ने इस रूट पर चार MEMU स्पेशल ट्रेनों का संचालन 31 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है।

Faridabad-Agra Train Cancelled: अगर आप फरीदाबाद से आगरा और पलवल के बीच रोजाना सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है और यह अच्छी खबर नहीं है। क्योंकि अगर आप इस रूट पर चलते हैं तो आपकी परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे ने इस रूट पर चलने वाली चार स्पेशल लोकल मेमू (MEMU) ट्रेनों को 31 अक्टूबर तक के लिए रद्द कर दिया है।

Faridabad-agra memu

फरीदाबाद और आगरा के बीच 4 ट्रेनें 31 अक्टूबर तक कैंसिल

रेलवे ट्रैक पर तकनीकी काम के चलते लिया गया यह फैसला नौकरीपेशा लोगों और दैनिक यात्रियों को प्रभावित करेगा। इस त्योहारी सीजन में अब यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरी ट्रेनों या परिवहन के अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।

End of Feed