Madhya Pradesh News: उमरिया में दर्दनाक सड़क हादसा; खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने एक पूरे परिवार को हमेशा के लिए खत्म कर दिया। सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार की जोरदार टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक की लहर फैल गई। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे सुरक्षा और सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Umaria Road Accident: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि तेज गति से जा रही कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Umaria Road Accident

एमपी के उमरिया में भीषण सड़क हादसा (फोटो- PTI)

पांच लोगों की मौत

दुर्घटना के दौरान चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। घटना के बाद पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

End of Feed