Delhi News: फ्लैट के सपने दिखाकर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी प्रॉपर्टी डीलर

दिल्ली पुलिस ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताकर कई लोगों के साथ ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। वह लोगों से प्रॉपर्टी के लिए एडवांस लेकर फरार हो जाता था और कई मामलों में वांटेड था। पुलिस ने आरोपी को कश्मीरी गेट से शहर छोड़ने की कोशिश के दौरान पकड़ा है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Delhi Property Fraud Case: दिल्ली में प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताकर पहले लोगों का भरोसा जीतता था। फिर उनसे एडवांस पैसा लेकर फरार हो जाता था। आरोपी के ठगी के जाल का अब तक कई लोग शिकार हो चुके हैं। उसके खिलाफ दिल्ली समेत गुरुग्राम और फरीदाबाद में पहले से ही कई शिकायतें दर्ज हैं।

arrest

दिल्ली में फर्जी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)

बिहार के लखीसराय का निवासी है राहुल

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान राहुल पासवान के तौर पर हुई है। वह मूल रूप से बिहार के लखीसराय का रहने वाला है। लेकिन दिल्ली में वह लक्ष्मी नगर में रह रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राहुल पासवान पिछले लगभग एक साल से फरार चल रहा था। वह शहर छोड़कर फरार होने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पुलिस ने उसके इरादों पर पानी फेर दिया और उसे कश्मीरी गेट के पास पार्किंग एरिया से धर दबोचा है।

End of Feed