रायपुर की फैक्ट्री में भीषण धमाका,ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से तीन की मौत; बचाव अभियान जारी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक आयरन प्रोसेसिंग फैक्ट्री में मंगलवार देर शाम जोरदार विस्फोट हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ब्लास्ट फर्नेस के पास रखे ऑक्सीजन सिलेंडर में धमाका होने से हुआ। इसमें तीन कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल है।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

घटना उरला थाना क्षेत्र स्थित 3D इनोवेशंस फैक्ट्री में हुई। विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, पूरे क्षेत्र को घेर लिया और फैक्ट्री में मौजूद अन्य कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

End of Feed