Lucknow Agra Expressway Accident: इटावा में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हो गया। एक डबल डेकर स्लीपर बस और कार में जोरदार टक्कर हो गई। जिसके कारण बस अनियंत्रित हो कर हाईवे से 20 फुट नीचे जा गिरी। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। जिनमें से तीन व्यक्ति कार में सवार थे। वहीं 15 से 20 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर बस एक्सीडेंट
रोड के दूसरी तरफ आई कार
यह घटना इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र के लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर चैनल नंबर 129 के पास की है। जहां स्लीपर बस रायबरेली से दिल्ली जा रही थी। वहीं दूसरी ओर शेव्रले कंपनी की एंजॉय कार आगरा से लखनऊ जा रही थी। तभी रास्ते में कार सड़क के बीच लगे लोहे की जाली को तोड़कर रोड के दूसरी आ गई और लखनऊ से आगरा जाने वाली लाइन पर आ रही एक डबल डेकर बस से टकरा गई।
ये भी पढ़ें - Bihar Four Lane Highway: बिहार में आने वाली है रफ्तार की बयार, बनने वाले हैं 5 नए हाईटेक हाईवे
बस में सवार थे 50-55 लोग
हादसे की सूचना मिलते ही इटावा के थाना बसरेहर, चौबिया, भरथना, ऊसराहार और सैफई की थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही इटावा के एसएसपी,एसपी ग्रामीण एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की कई टीमें भी घटनास्थल पर मौजूद है, दुर्घटनाग्रस्त हुई बस से घायलों को एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल ले जा ले जाया जा रहा है। रायबरेली से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस में 50 से 55 लोग सवार थे. जिसमें से अभी तक चार व्यक्तियों की मौत हुई है और 15 से 20 लोग घायल हैं। वहीं बस से टकराने के कारण कार में बैठे तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।
घायल लोग सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती
इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 129 के पास एक शेव्रले कंपनी की एंजॉय कार डबल डेकर बस से टकरा गई। डबल डेकर बस नागालैंड नंबर की है जो की रायबरेली से दिल्ली की ओर जा रही थी, तभी दूसरी लाइन पर जा रही कार के ड्राइवर को नींद आ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई है, दुर्घटना होने के बाद कार में बैठी महिला समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई। टक्कर के बाद बस भी अपना नियंत्रण खोकर खंदी में जा गिरी। बस में सवार 50 से 55 लोगों में से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, बाकी बचे लोगों को हाईवे पर गाड़ी रोककर उनके गंतव्य के लिए भेजा जा रहा है। एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में घायल हुए लोगों को सैफई मिनी पीजीआई के लिए भेजा जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
