Etawah: एकतरफा प्यार में नर्सिंग छात्रा की हत्या, स्टूडेंट हुए उग्र; अखिलेश ने कहा-BJP 'नारी का मान और जान' बचाने में असफल

Etawah Murder Case: उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित सैफई मेडिकल कॉलेज की छात्रा की हत्या कर दी गई। एकतरफा प्यार में युवती की हत्या होने की बात सामने आ रही है। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बढ़ते अपराध को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है।

Etawah Murder Case: प्रदेश में लगातार महिलाओं-बेटियों के खिलाफ अपराध बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला इटावा से सामने आया है। जहां एकतरफा प्यार में सैफई मेडिकल कॉलेज की नर्सिंग छात्रा की हत्या कर दी गई। आरोपी लंबे समय से युवती का पीछा कर अफेयर का दबाव बना रहा था। वहीं, प्रेम में असफल होने पर उसने हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया। मृतका का शव इटावा-सैफई रोड के पास पाया गया है। वहीं, इस प्रकरण समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार की अपराध नीति पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने अपने 'एक्स' पर इस घटना की न्यायिक जांच कराए जाने की मांग की है।

Etawah Murder Case,  Murder in Etawah, nursing student Murder

इटावा में मेडिकल छात्रा की हत्या

औरैया के कुदरकोट निवासी मृतका की मां के मुताबिक, हत्यारोपी शादीशुदा है और वह उनकी बेटी को पिछले दो साल से परेशान कर रहा था। इस संबंध में उसके परिवार से कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन वो अपनी हरकत से बाज नहीं आया। वो छात्रा के कॉलेज तक पहुंच जाता था। छात्रा की मां ने आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।

End of Feed