Etawah News: मासूम से दरिंदगी के बाद दो दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी, फिर मुठभेड़ हुआ घायल; तमंचा-कारतूस बरामद

Etawah News: इटावा में नौ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी अजब सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया है और अब मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में नौ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान अजब सिंह के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और खोखा कारतूस भी बरामद किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Etawah Police Encounter

इटावा में 9 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

बहला-फुसलाकर किया गंदा काम

यह घटना इटावा के बलरई थाना क्षेत्र में सामने आई थी। आरोप है कि करीब दो दिन पहले नौ वर्षीय बच्ची खेतों की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसे अजब सिंह मिला। आरोप है कि आरोपी ने बच्ची को खाने-पीने की चीज देने का लालच दिया और बहला-फुसलाकर उसे एक सुनसान स्थान पर ले गया। वहां आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने बच्ची को धमकाते हुए घटना के बारे में किसी को भी बताने से मना किया था।

End of Feed