मैं भी 'कॉकरोच'...CJP के समर्थन में आए सोनम वांगचुक; बोले-युवाओं की आवाज न दबाए सरकार

सोनम वांगचुक ने कहा कि सबसे पहले तो, मैं बहुत प्रभावित हूं। हमारे युवाओं की ऐसी रचनात्मक अभिव्यक्ति चिंता या भय की कोई बात नहीं है। सरकार को यह संदेश समझना चाहिए - संदेशवाहक को मत मारो। अगर हम संदेशवाहक को मार देंगे, तो संदेश खत्म नहीं होगा।

दिल्ली : पर्यावरणविद् और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने शनिवार को स्वघोषित ’कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के नेतृत्व में चल रहे ऑनलाइन ’कॉकरोच’ आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने खुद को ’मानद कॉकरोच’ बताते हुए सरकार से अपील की कि वह युवाओं की ’डिजिटल अभिव्यक्ति’ को दबाने के बजाय उनके द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों पर ध्यान दे। इस ऑनलाइन अभियान में व्यंग्य के तौर तथा दृढ़ता एवं असहमति के प्रतीक के तौर पर कॉकरोच की तस्वीर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस अभियान ने हाल के दिनों में तब ध्यान आकर्षित किया, जब इसके संस्थापकों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कार्रवाई की शिकायत की है, जिसमें अकाउंट निलंबन और हैकिंग के आरोप शामिल हैं। यह आंदोलन बेरोजगारी, परीक्षा प्रश्नपत्र लीक और सार्वजनिक जवाबदेही जैसे मुद्दों पर केंद्रित है।

Sonam Wangchuk honorary cockroach

पर्यावरणविद् और शिक्षाविद सोनम वांगचुक

संदेशवाहक को न खत्म करे सरकार

वांगचुक ने ’पीटीआई/भाषा’ को दिए एक इंटरव्यू में इस विवाद पर कहा कि इस अभियान को लोकतांत्रिक प्रतिक्रिया के रूप में देखा जाना चाहिए, न कि खतरे के रूप में। उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो, मैं बहुत प्रभावित हूं। हमारे युवाओं की ऐसी रचनात्मक अभिव्यक्ति चिंता या भय की कोई बात नहीं है। सरकार को यह संदेश समझना चाहिए - संदेशवाहक को मत मारो। अगर हम संदेशवाहक को मार देंगे, तो संदेश खत्म नहीं होगा।

End of Feed