बाल-बाल बचे यूपी के डिप्टी सीएम, ब्रजेश पाठक के विमान मे आई तकनीकी खामी, इंजन हुआ फेल!

मुरादाबाद में आज एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, यहां यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के विमान में टेक ऑफ के दौरान तकनीकी खामी पाई गई। उनके विमान के एक इंजन से धुंआ निकलता देखा गया।

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज मुरादाबाद में एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। यहां एयरपोर्ट पर उनके सरकारी विमान में उड़ान भरने से ठीक पहले अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

Deputy Chief Minister Brajesh Pathak

बाल-बाल बचे ब्रजेश पाठक

जानकारी के मुताबिक, ये तब हुआ जब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक लखनऊ लौटने के लिए 6-सीटर सरकारी विमान में सवार हुए थे। जब विमान रनवे पर टेक-ऑफ की तैयारी कर रहा था, तभी उसके बाएं इंजन ने काम करना बंद कर दिया। इसके कुछ ही क्षणों बाद इंजन से धुआं उठता दिखाई दिया। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। इस बीच, पायलट और एयरपोर्ट स्टाफ तुरंत सतर्क हो गए। मौके की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों और एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत ब्रजेश पाठक समेत सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

End of Feed