Mumbai: इंजीनियर ने अटल सेतु से समुद्र में लगाई छलांग, पत्नी से फोन कर उठाया खौफनाक कदम

मायानगरी मुंबई में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक युवा इंजीनियर ने अटल सेतु से छलांग लगा दी। पुलिस और मछुआरों की टीमें उसे ढूंढने में जुटी हैं।

मुंबई: महंगाई के दौर में आर्थिक तंगी आम बात है। कई लोग इस संकट से खुद को उबार लेते हैं और कई लोग हतास होकर खुद के साथ गलत कर बैठते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ मुंबई में, जहां आर्थिक तंगी के कारण तनाव से जूझ रहे 38 वर्षीय इंजीनियर ने अटल सेतु से कथित तौर पर छलांग लगा दी। एक अधिकारी ने बताया कि उसकी तलाश जारी है। पुलिस और मछुआरों की टीमें उसे ढूंढने का प्रयास कर रही हैं।

Engeenior Commited Sucide in Mumbai

प्रतिकात्मक

समुद्र में छलांग लगा दी

उन्होंने बताया कि डोंबिवली के निवासी के. श्रीनिवास ने दोपहर करीब 12:30 बजे मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (अटल सेतु के नाम से प्रसिद्ध) के न्हावा शेवा छोर पर अपनी कार पार्क करने के बाद समुद्र में छलांग लगा दी। अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई पुलिस ने अटल सेतु बचाव दल, तटीय पुलिस और स्थानीय मछुआरों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

अधिकारी ने बताया कि कल रात करीब 11:30 बजे अपने घर से निकले श्रीनिवास ने यह कदम उठाने से कुछ घंटे पहले अपनी पत्नी और चार साल की बेटी से फोन पर बात की थी। अधिकारी ने कहा कि श्रीनिवास के परिवार के अनुसार, वह गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रहे थे। अधिकारी ने बताया कि इससे पहले, उन्होंने 2023 में कुवैत में काम करने के दौरान फर्श साफ करने वाला पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था।

(इनपुट-भाषा)

End Article
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सि...

End of Feed