शहर

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, टल गया बड़ा हादसा

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में निर्वाचन अधिकारी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बाल-बाल बड़ा हादसा टल गया।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में निर्वाचन अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान उत्तराखंड के निर्वाचन अधिकारी विजय जोगडंडे बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि निर्वाचन अधिकारी ट्रैकिंग पर जा रहे थे, तभी इमरजेंसी लैंडिंग की नौबत बनी। आनन फानन में रालम हेलीपैड पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। प्रशासन का कहना है कि खराब मौसम के चलते इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।

हादसे में कोई हताहत नहीं

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त के साथ राज्य के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी मौजूद थे। दोनों अधिकारियों को फिलहाल नजदीकी गेस्ट हाउस ले जाया गया है। किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। हेलीकॉप्टर मिलम की तरफ जा रहा था। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा

बता दें कि 15 अक्टूबर को ही मुख्य चुनाव आयुक्त ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा की थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने ईवीएम से जुड़े सवालों पर भी जवाब दिए थे।

23 नवंबर को होगी मतगणना

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया था, "झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरण में संपन्न होगा। पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान 13 नवंबर और दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर मतदान 20 नवंबर को होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।"

झारखंड में इस बार होंगे इतने पोलिंग स्टेशन

उन्होंने कहा था, "झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिनमें से 1.31 करोड़ पुरुष और 1.29 करोड़ महिला मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है। झारखंड में इस बार चुनाव में 29,562 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।"

राज्य की 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को चुनाव

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा था कि महाराष्ट्र में चुनाव एक चरण में संपन्न होगा। राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को चुनाव होगा, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।

इस बार मतदाताओं की संख्या 20.93 लाख

उन्होंने कहा था, "महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं की संख्या 9.63 करोड़ है, जिनमें से 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 20.93 लाख है। इसके अलावा महाराष्ट्र में 1,00,186 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, पिछली बार की तुलना में इस बार भी हम पीडब्ल्यूडी और महिलाओं से संचालित बूथ को बनाएंगे।"

(इनपुट- IANS)

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article