बेटे की चाहत में SDO ने रची थी खौफनाक साजिश, ANM को 5 लाख देकर कराया था बच्चा चोरी; गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

कानपुर के घाटमपुर CHC से बच्चा चोरी की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने बिजली विभाग के SDO को गिरफ्तार किया है। आरोपी SDO को बेटे की चाहत थी, जिसके चलते उसने एक एएनएम को पांच लाख रुपये का लालच देकर यह खौफनाक साजिश रची थी।

कानपुर : जिले के घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से हुए चर्चित बच्चा चोरी मामले में पुलिस ने एक बड़े साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है। बिजली विभाग के एक SDO (सब-डिविजनल ऑफिसर) को पुलिस ने जेल भेज दिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी SDO को बेटे की चाहत थी, जिसके चलते उसने एक एएनएम को 5 लाख रुपये का लालच देकर यह खौफनाक साजिश रची थी।

Electricity Department SDO Arrested For Child Abduction

घाटमपुर CHC से बच्चा चोरी मामले में SDO गिरफ्तार

क्या था पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, मौदहा कस्बे के बिजली सब-स्टेशन में तैनात SDO आरके वर्मा मूल रूप से घाटमपुर के सूखापुर गांव का रहने वाला है। उसकी दो बेटियां हैं और वह बेटा चाहता था। इसी चाहत में उसने बांदा जिले के देवीपुर में तैनात एएनएम गीता को 5 लाख रुपये देने का झांसा देकर बच्चा चोरी करने के लिए तैयार किया था।

End of Feed