Haryana Rajya Sabha Elections : हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू, निर्दलीय उम्मीदवार बिगाड़ सकता है खेल

Haryana Rajya Sabha Elections 2026 : हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 16 मार्च को होगा। फिलहाल यह दोनों सीटें बीजेपी के पास हैं। बीजेपी के दोनों सांसदों किरण चौधरी और रामचंद्र जांगड़ा का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है, जिसके चलते ये चुनाव हो रहे हैं। बीजेपी की तरफ से जहां किरण चौधरी का नाम इस रेस में सबसे आगे माना जा रहा है।

Haryana Rajya Sabha Elections 2026 : हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 16 मार्च को मतदान प्रक्रिय संपन्न होगी। लेकिन चर्चा है कि हरियाणा में एक निर्दलीय उम्मीदवार भी नामांकन भर सकता है। अगर ऐसा हुआ तो कांग्रेस का खेल खराब हो सकता है क्योंकि फिलहाल विधायकों की संख्या के मुताबिक बीजेपी और कांग्रेस के खाते में एक-एक सीट जाना तय माना जा रहा है, लेकिन निर्दलीय उम्मीदवार इस समीकरण को बिगाड़ सकता है।

Haryana Rajya Sabha Elections 2026

(सांकेतिक फोटो-Istock)

किरण चौधरी-रामचंद्र जांगड़ा का अप्रैल में खत्म होगा कार्यकाल

हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 16 मार्च को होगा। फिलहाल यह दोनों सीटें बीजेपी के पास हैं। बीजेपी के दोनों सांसदों किरण चौधरी और रामचंद्र जांगड़ा का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है, जिसके चलते ये चुनाव हो रहे हैं। बीजेपी की तरफ से जहां किरण चौधरी का नाम इस रेस में सबसे आगे माना जा रहा है। वहीं कुछ और नेता भी टिकट के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। हरियाणा में विधायकों का गणित साफ है। इस समय बीजेपी के पास 48 विधायक हैं तो वहीं कांग्रेस के पास 37 विधायक है, दो इनेलो के और तीन निर्दलीय विधायक हैं।

End of Feed