कागजों में गोवा-महाराष्ट्र, गुरुग्राम में हो रही थी शराब की बिक्री; ‘THE THEKA’ के 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी

शराब सिंडिकेट ने इसी व्यवस्था का फायदा उठाने के लिए हरियाणा और गोवा/महाराष्ट्र में अलग-अलग कंपनियां बनाईं। इन कंपनियों के नाम पर जरूरी कस्टम लाइसेंस और दस्तावेज हासिल किए गए। विदेशी शराब सप्लायर कंपनियों को बैंकिंग चैनल के जरिए भुगतान भी किया गया।

गुरुग्राम : ED के गुरुग्राम जोनल ऑफिस ने विदेशी शराब की अवैध खरीद-बिक्री और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली-NCR, हरियाणा और पंजाब में 10 ठिकानों पर छापेमारी की है। ED ने यह सर्च ऑपरेशन 3 और 4 नवंबर 2026 को चलाया। जांच के दायरे में गुरुग्राम में ‘THE THEKA’ नाम से संचालित शराब का ठेका भी है, जिसका मालिकाना हक अंकुश गोयल और उनके अन्य पार्टनर्स के पास बताया गया है।

ED

फाइल फोटो

ED की यह कार्रवाई विदेशी शराब के बड़े सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। आरोप है कि सिंडिकेट बिना होलोग्राम और ट्रैक एंड ट्रेस स्ट्रिप वाली विदेशी शराब खरीदकर उसका अवैध भंडारण करता था और फिर लाइसेंसी शराब के ठेके के जरिए ग्राहकों को बेचता था।

End of Feed