ED की जांच के दायरे में बड़ा ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क, नई शिकायत के बाद कई बड़े नामों पर उठे सवाल

ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मुंबई, पुणे, मेहसाणा, सूरत और हैदराबाद में 20 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था।

ऑनलाइन बेटिंग और साइबर फ्रॉड से जुड़े कथित नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। 13 अक्टूबर 2026 को की गई छापेमारी के बाद अब एक नई शिकायत में कई बड़े नामों का उल्लेख करते हुए जांच एजेंसियों से व्यापक जांच की मांग की गई है। शिकायत में समुंदर सिंह राठौड़, मुकेश जैन और पहले से गिरफ्तार एडसम फिनटेक के संस्थापक राम यू. रामधानी के कथित वित्तीय संबंधों की जांच की मांग की गई है।

Ed

(सांकेतिक फोटो-Istock)

ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मुंबई, पुणे, मेहसाणा, सूरत और हैदराबाद में 20 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था। जांच ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म ऑल पैनल एक्सचेंज और एमजीएम91 से जुड़े कथित धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों को लेकर की जा रही है

End of Feed