तूफान ‘अर्नब’ का असर, 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक कई ट्रेनें कैंसिल

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के मद्देनजर ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया है। प्रभावित ट्रेनों में विशाखापत्तनम-किरंदुल एक्सप्रेस, राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस और कई पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को देखते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला लिया है। इसके चलते 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक अलग-अलग तारीखों में कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें नहीं चलेंगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति चेक करने और उसी के अनुसार योजना बनाने की अपील की है।

Indian Railway Train

5 नवंबर तक अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी ईस्ट कोस्ट रेलवे की कई ट्रेनें (सांकेतिक फोटो)

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, रद्द की गई ट्रेनों में विशाखापत्तनम-किरंदुल एक्सप्रेस, राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस, हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम-कोरापुट पैसेंजर और किरंदुल-विशाखापत्तनम पैसेंजर समेत कई सेवाएं शामिल हैं।

End of Feed