Earthquake: कश्मीर घाटी में सुबह-सुबह डोली धरती, 4.6 तीव्रता का आया भूकंप

कश्मीर घाटी में सोमवार तड़के 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। जिसका केंद्र बडगाम जिले में बताया जा रहा है। जिसके झटके दूर-दूर तक लोगों को महसूस हुए, जिससे घबराकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

Earthquake in Kashmir Valley: कश्मीर घाटी में सोमवार को मध्यम तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। लेकिन, इसका असर दूर-दूर तक हुआ क्योंकि इसका केंद्र बडगाम जिले में था। आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप सुबह 5.35 बजे आया था। भूकंप ने कश्मीर को हिला दिया, क्योंकि इसका केंद्र घाटी में ही बडगाम में था, जो राजधानी श्रीनगर से सिर्फ 21 किमी उत्तर में है।

Earthquake

सांकेतिक फोटो (istock)

2005 में भूकंप ने मचाई तबाही

भूकंप के झटकों से खिड़कियां और दरवाजे हिलने लगे थे। जिससे घबराकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। अधिकारी फिलहाल संभावित नुकसान या संपत्ति को हुए नुकसान के बारे में रिपोर्ट इकट्ठा कर रहे थे। भूकंप के झटके 8 अक्टूबर 2005 को आए बड़े भूकंप की याद दिला रहे थे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.6 थी, जिसे बहुत ज्यादा माना जाता है। उस भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद शहर में था। वह भूकंप इतना जबरदस्त था कि इसका असर दूर ताजिकिस्तान, शिनजियांग और अफगानिस्तान तक महसूस किया गया।

End of Feed