शहर

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में बारिश के बाद घने कोहरे ने मारी एंट्री, कई इलाकों में रेड अलर्ट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02 Feb 2026: दिल्ली एनसीआर में बीते दो दिन बारिश के बाद आज फिर से घने कोहरे ने यू-टर्न ले लिया है। सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। जिसे देखते हुए सुबह के लिए IMD ने दिल्ली के कई इलाकों में रेड अलर्ट भी जारी किया। आज दिन-भर दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा, आइए जानें।

Image

दिल्ली में आज सुबह छाया घना कोहरा (सांकेतिक फोटो | istock)

Photo : iStock

दिल्ली में आज का मौसम (02 Feb 2026): दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद एक बार फिर से घने कोहरे की वापसी हो गई है। राजधानी क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। जिसके बाद ठंड का एहसास भी बढ़ गया है। आज सुबह दिल्ली में घना कोहरा भी छाया रहा। जिसके कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गई। जिससे सड़कों पर वाहनों चालकों को काफी परेशानी हुई। घने कोहरे के कारण पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने सुबह के समय दिल्ली के कई इलाकों में घने कोहरे का रेड अलर्ट भी जारी किया।

Delhi weather alert

कोहरे को लेकर दिल्ली में IMD का अलर्ट

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। सोमवार को घने कोहरे के साथ सुबह की शुरुआत हुई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा भी छंट जाएगा। बादलों के कारण धूप निकलने की संभावना कम है। आज दिन में 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में इस हफ्ते मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आगामी 3-4 दिनों में भी बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। 3 फरवरी को राजधानी में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिससे ठंड में भी बढ़ोत्तरी की संभावना है। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम पारा 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आने वाले दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश

दिल्ली में शनिवार और रविवार को कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। IMD की रिपोर्ट के अनुसार, 1 फरवरी शाम 5:30 बजे से पिछले 24 घंटे में सफदरजंग और पालम में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं लोदी रोड में 0.2 मिमी और रिज में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस बार जनवरी में औसत 19.1 मिमी से 33 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। इस दौरान दिल्ली में 25.4 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 6.3 मिमी अधिक है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान सबसे कम न्यूनतम पारा पालम में 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article