Andhra Pradesh Earthquake: आंध्र प्रदेश में 3.4 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती

इन दिनों लगभग रोज ही भारतीय उपमहाद्वीप में भूकंप की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस कड़ी में शुक्रवार के तड़के एक और इजाफा हो गया। कल लेह में आए भूकंप के आज के भूकंप का केंद्र भी देश के भीतर ही रहा। आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में शुक्रवार तड़के हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Andhra Pradesh Earthquake Today: आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में शुक्रवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, यह भूकंप सुबह 3 बजकर 12 मिनट पर दर्ज किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई।

earthquake canva

आंध्र प्रदेश में शुक्रवार तड़के महसूस हुए भूकंप के झटके (सांकेतिक तस्वीर |Canva)

NCS के मुताबिक भूकंप का केंद्र 15.62°N अक्षांश और 79.55°E देशांतर, जमीन के 10 किलोमीटर गहराई पर स्थित था। झटके हल्के थे, इसलिए किसी तरह के नुकसान की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।

End of Feed