हाईवे और एक्सप्रेसवे पर बदलेगी स्पीड लिमिट, मौसम के हिसाब से कटेगा चालान

सड़क हादसों को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर मौसम के अनुसार स्पीड लिमिट तय करने की योजना तैयार की है। जिसके अनुसार खराब मौसम में वाहनों की गति 60-80 किमी प्रति घंटा तक सीमित रहेगी।

देश के नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। NH और एक्सप्रेसवे पर अब मौसम के हिसाब से स्पीड लिमिट तय होगी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सड़क हादसों को कम करने के लिए डायनमिक स्पीड लिमिट सिस्टम लागू करने की योजना बनाई है। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों का ऑटोमैटिक ई-चालान काटा जाएगा। यह तकनीक सेंसर, वेदर स्टेशन और रियल-टाइम अलर्ट सिस्टम के माध्यम से काम करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मानसून में ये सिस्टम सिर्फ चुनिंदा हाईवे और एक्सप्रसेवे पर लागू किया जाएगा।

expressway

सांकेतिक फोटो

अब मौसम तय करेगा हाईवे की रफ्तार

नई व्यवस्था के मुताबिक, मौसम साफ रहने पर कारों के लिए हाईवे पर अधिकतम स्पीड 100 किमी प्रति घंटा और एक्सप्रेसवे पर 120 किमी प्रति घंटा तक होगी। लेकिन बारिश, घना कोहरा, धूलभरी आंधी या अन्य खराब मौसम की स्थिति में स्पीड लिमिट घटाकर 60 से 80 किमी प्रति घंटा कर दी जाएगी। अगर कोई चालक तय स्पीड लिमिट का पालन नहीं करता है तो उसका ई-चालान स्वतः जारी होगा, जो उसके मोबाइल या ईमेल पर भेज दिया जाएगा।

End of Feed