Traffic Advisory: DUSU चुनाव के नतीजों को लेकर जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी, सुबह 9 से शाम 6 बजे तक कई रास्ते रहेंगे बंद

Traffic Advisory: DUSU चुनाव 2026 की मतगणना आज 19 सितंबर को हो रही है। दिल्ली हाईकोर्ट ने नतीजे आने के बाद विजय जुलूस पर पूरी तरह रोक लगा दी है। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने नॉर्थ कैंपस के आसपास कई रास्ते बंद कर एडवाइजरी जारी की है।

Traffic Advisory: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के वोटों की गिनती आज, 19 सितंबर 2026 को नॉर्थ कैंपस में आयोजित की जा रही है। मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और सुचारू यातायात बनाए रखने के लिए जहां दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव नतीजों के बाद किसी भी तरह का विजय जुलूस निकालने पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

dusu election 2026 result delhi traffic advisory

दिल्ली में आज रूट डायवर्जन

जीत के जुलूस पर पूरी तरह पाबंदी

दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद किसी भी उम्मीदवार, छात्र या समर्थक द्वारा जीत का जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। यह प्रतिबंध सड़कों के साथ-साथ दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस, कॉलेजों और हॉस्टल परिसरों में भी सख्ती से लागू रहेगा। चीफ जस्टिस डी.के. उपाध्याय की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि यदि कोई इस आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ आपराधिक और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी, जिसे अदालत की अवमानना भी माना जाएगा। हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी है कि कोई भी विजय जुलूस न निकले। इसके साथ ही लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से बचाने के लिए अधिकारियों को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

End of Feed