6,000 करोड़ के ड्रग्स केस में बड़ी कार्रवाई, दुबई से भारत लाया गया आरोपी वीरेंदर बैसोया

ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े वीरेंद्र सिंह बैसोया को UAE से डिपोर्ट कर भारत लाया गया है। NCB के रेड कॉर्नर नोटिस के बाद दुबई में गिरफ्तारी और भारत सरकार की पहल पर डिपोर्ट किया गया है।

भारत सरकार और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स माफिया के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। पुणे के चर्चित 6,000 करोड़ रुपये के ड्रग्स तस्करी मामले का आरोपी और ड्रग्स सिंडिकेट के सरगना वीरेंदर बैसोया को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत डिपोर्ट कर दिया गया है। आरोपी को एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 4310 के जरिए सुरक्षित भारत लाया गया।

Virender Basoya

विदेश में छिपे ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा, वीरेंद्र बैसोया को गिरफ्तार कर भारत लाया गया

दुबई में गिरफ्तारी और रेड कॉर्नर नोटिस

ड्रग्स तस्करी के इस बड़े नेटवर्क के खुलासे के बाद एनसीबी (NCB) की सिफारिश पर इंटरपोल के जरिए वीरेंदर बैसोया के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद दुबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और भारत सरकार की पहल के बाद उसे डिपोर्ट किया गया। बैसोया दिल्ली पुलिस द्वारा जांच किए जा रहे 13,000 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले के मुख्य आरोपी संदीप धुनिय का बेहद करीबी सहयोगी है। हालांकि, संदीप धुनिय दुबई से पाकिस्तान भागने में कामयाब रहा था। वीरेंदर बैसोया के बेटे ऋषभ के खिलाफ भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है, फिलहाल उसके विदेश में छिपे होने की जानकारी है।

End of Feed