नाली-गली के विवाद ने लिया हिंसक मोड़, पटना में दो पक्षों की भिड़ंत में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत; 7 से ज्यादा घायल

पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र के वीर गांव में नाली-गली के पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सात से अधिक लोग घायल हुए, जबकि गंभीर रूप से घायल 70 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव है और पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Patna News: बिहार के पटना जिले से एक मामूली विवाद के खूनी संघर्ष में बदलने का मामला सामने आया है। मसौढ़ी अनुमंडल के धनरूआ थाना क्षेत्र स्थित वीर गांव में नाली और गली के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। अचानक भड़की इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के सात से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। इनमें एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Patna News

पटना में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप

नाली और गली को लेकर विवाद

जानकारी के मुताबिक, वीर गांव में नाली और गली को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। शुरुआत में दोनों ओर से कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान दोनों तरफ से एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट की गई, जिसमें सात से अधिक लोग चोटिल हो गए।

End of Feed