सड़ी-गली सब्जियां, चूहे और कॉकरोच...दून मेडिकल कॉलेज-देवभूमि विवि में खाने से खिलवाड़; कैंटीनें बंद

लड़कियों के छात्रावास के भोजनालय के भंडारकक्ष में जंग लगी अलमारियां मिलीं तथा जीवित कॉकरोच भी पाए गए। वहीं, खिड़कियों और किचन के दरवाजों पर जाली नहीं होने के कारण मक्खियों एवं अन्य कीटों के प्रवेश की आशंका भी सामने आई।

देहरादून स्थित प्रतिष्ठित दून क्लब के रेस्तरां में सड़ी-गली सब्जियां, चूहे और कॉकरोच पाए जाने के बाद उसे बंद किए जाने के एक दिन बाद बुधवार को दून मेडिकल कॉलेज और देवभूमि विश्वविद्यालय के भोजनालय, कैफेटेरिया को भी खाद्य सुरक्षा संबंधी गंभीर खामियां मिलने पर बंद कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के अधिकारियों द्वारा देहरादून और विकासनगर क्षेत्र में विभिन्न संस्थानों के भोजनालय एवं कैफेटेरिया के औचक निरीक्षण के दौरान सरकारी दून मेडिकल कॉलेज और देवभूमि विश्वविद्यालय के भोजनालयों में खाद्य सुरक्षा मानकों से संबंधित कई गंभीर कमियां सामने आईं।

Doon Medical College Food Safety Violations

दून मेडिकल कॉलेज और देवभूमि विवि के भोजनालय खामियां मिलने पर बंद किए गए (फोटो-Twitter)

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद संबंधित भोजनालय एवं कैफेटेरिया को नोटिस जारी करते हुए उन्हें निर्धारित समयसीमा में कमियों में सुधार करने तथा सुधार होने तक उन्हें बंद रखने के निर्देश दिए गए।

End of Feed