बहुत बार किया होगा यहां से सफर, पर क्या बता पाएंगे रिंग रोड का आधिकारिक नाम?

दिल्ली की रिंग रोड सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि राजधानी की रफ्तार की रीढ़ है। शहर के पुराने इलाकों से लेकर नए विस्तार तक, यह सड़क दिल्ली के बदलते स्वरूप की गवाह रही है। लेकिन रोज इस पर चलने वालों में से बहुत कम लोग जानते हैं कि रिंग रोड का एक आधिकारिक नाम भी है। ऐसे में आइए जानें इसके बारे में।

Ring Road Delhi Official Name: दिल्ली की रिंग रोड राजधानी की सबसे प्रमुख सड़कों में गिनी जाती है। इसे मूल रूप से नई दिल्ली के बाहरी हिस्से को जोड़ने के लिए बनाया गया था, लेकिन समय के साथ यह शहर के कई पुराने और सांस्कृतिक रूप से विविध इलाकों से होकर गुजरने लगी। दिल्लीवासियों के लिए यह सड़क बेहद अहम है क्योंकि यह शहर के बढ़ते यातायात और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की ज़रूरतों को पूरा करने में मदद करती है।

Delhi Ring Road Official Name

क्या है रिंग रोड का ऑफिशियल नाम?

इनर रिंग रोड लगभग 55 किलोमीटर (करीब 34 मील) लंबी है और अधिकांश हिस्सों में बिना ट्रैफिक सिग्नल के चलने योग्य है। मैजिक ब्रिक्स के मुताबिक, नवंबर 2025 में, दिल्ली सरकार ने पूरे 55 किलोमीटर के कॉरिडोर पर भीड़ कम करने के लिए रिंग रोड को फिर से बनाने और बेहतर बनाने की योजना शुरू की। 6 महीने की स्टडी और DPR मई 2026 में खत्म होगी। 7,000-8,000 करोड़ की योजना में मौजूदा पूरे रिंग रोड के ऊपर एक एलिवेटेड रोड कॉरिडोर बनाना भी शामिल है। पर अब सवाल ये है कि, अगर आप दिल्ली आए-गए हैं या दिल्लीवासी हैं तो क्या आप रिंग रोड का असली नाम जानते हैं? अगर नहीं तो आइए जानें इसका आधिकारिक नाम और इससे जुड़े फैक्ट्स।

End of Feed