सिर्फ आज रात के लिए बढ़ा दिल्ली मेट्रो का समय, रात डेढ़ बजे भी मिलेगी सवारी; जानें वजह

आज रात के लिए दिल्ली मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है। आज देर रात तक मेट्रो की सेवाएं चालू रहेंगी। इसलिए देर रात आपको घर जाने में दिक्कत नहीं होगी और दिल्ली मेट्रो आपको सुरक्षित घर के पास तक पहुंचा देगी।

दिल्ली मेट्रो, दिल्ली की लाइफलाइन है और यह दिल्ली के लोगों के लिए हमेशा तैयार रहती है। यही कारण है कि आज रात यानी गुरुवार 12 फरवरी की देर रात तक मेट्रो की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। आमतौर पर 11 बजे तक मेट्रो चलती है, लेकिन आज रात डेढ़ बजे तक भी मेट्रो की सेवाएं उपलब्ध होंगी। ऐसा क्यों? ऐसा इसलिए क्योंकि आज दिल्ली में अरुण जेटली स्टेडियम के फिरोजशाह कोटला मैदान में भारत और नमीबिया के बीच ICC T20 वर्ल्ड कप का मैच खेला जाना है।

Delhi-metro station

आज देर रात तक मिलेगी दिल्ली मेट्रो की सर्विस

मैच शाम 7 बजे के बाद शुरू होगा, ऐसे में मैच के समय के अनुसार मेट्रो की सेवाओं को भी आगे बढ़ाया गया है, ताकि मैच देखने के लिए जाने वाले दर्शकों को देर रात घर लौटने में किसी तरह की परेशान न हो। क्रिकेट दर्शकों को देर रात सुरक्षित और तेजी से घर पहुंचाने के लिए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं देर रात तक मौजूद रहेंगी।

End of Feed