Diwali Lakshmi Puja Shubh Muhurat 2023: दीपावली का त्योहार आज सभी धूमधाम से मनाएंगे। दिवाली का त्योहार कार्तिक महीने की अमावस्या पर पड़ता है। इस दिन घरों में दिये जलाने का बहुत महत्व होता है। इस बार की दिवाली बहुत शुभ मानी जा रही है, क्योंकि इस दिवाली पर 5 तरह के राजयोग बन रहे है जो इस त्योहार को और स्पेशल बना रहे हैं। दीपावली पर शाम को लक्ष्मी माता की पूजा की जाती है। लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल में की जाती है, प्रदोष काल सूर्यास्त के बाद शुरू होकर ढ़ाई घंटे के करीब रहता है। आपके शहरों में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है आइए जानते हैं।
आपके शहर में दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त
आपके शहरों में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
नई दिल्ली: 17:39 से 19:35
नोएडा: 17:39 से 19:34
गुरुग्राम: 17:40 से 19:36
ग्रेटर नोएडा: 17:38 से 19:34
लखनऊ: 17:28 से 19:24
कानपुर: 17:31 से 19:27
प्रयागराज: 17:26 से 19:23
बनारस: 17:22 से 19:19
आगरा: 17:39 से 19:35
मेरठ: 17:37 से 19:32
अयोध्या: 17:23 से 19:19
भोपाल: 17:48 से 19:46
जबलपुर: 17:38 से 19:36
इंदौर: 17:55 से 19:53
उज्जैन: 17:54 से 19:52
पटना: 17:13 से 19:10
रांची: 17:16 से 19:14
जयपुर: 17:48 से 19:44
जोधपुर: 18:00 से 19:57
बीकानेर: 17:56 से 19:52
मुंबई: 18:12 से 20:12
पुणे: 18:09 से 20:09
अहमदाबाद: 18:07 से 20:06
