लुधियाना में शादी समारोह बना खूनी अखाड़ा: गोलीबारी में 2 की मौत, कई लोग घायल

Ludhiana News: लुधियाना में एक शादी समारोह में अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। इस घटना में 2 लोगों की मौत और 5 से 7 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और गुटों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Ludhiana News: पंजाब के लुधियाना से एक चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई है। लुधियाना के पखोवाल रोड स्थित बाथ कैसल पैलेस में चल रहे एक शादी समारोह में अचानक गोलीबारी हो गई। देर रात समारोह के दौरान दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी एक हिंसक झड़प में बदल गई और एक पक्ष ने दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस भीषण गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच से सात लोग के घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को इलाज के लिए तुरंत डीएमसी (DMC) और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। शादी का समारोह की खुशियां गोलीबारी के कारण मातम में बदल गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में डर का माहौल है।

Ludhiana

लुधियाना में शादी समारोह बना खूनी अखाड़ा

हिंसक झड़प में बदला विवाद

सूत्रों के अनुसार, यह शादी समारोह एक झूला ठेकेदार के परिवार का था, जिसमें स्थानीय विधायक सहित कई लोग मौजूद थे। गोलीबारी के पीछे का मुख्य कारण गैंगस्टरों के दो गुटों के बीच पुरानी दुश्मनी बताया जा रहा है। समारोह में गैंगस्टर शुभम मोटा और अंकुर लुधियाना भी मौजूद थे। अनुमान है कि इन दो गुटों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई और फिर गोलीबारी में बदल गई। अनुमानित तौर पर कहा जा रहा है कि मौके पर लगभग 20 से 25 राउंड फायरिंग हुई थी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक ठेकेदार की रिश्तेदार नीरू छाबड़ा थी, जिन्हें फिरोजपुर रोड स्थित ग्लोबल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे मृतक की पहचान एक स्थानीय कारोबारी के रूप में हुई है। घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

End of Feed