‘किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है’... गानों पर पाबंदी मांग के बीच दिलजीत दोसांझ का पोस्ट

दिलजीत दोसांझ ने 15 नवंबर की रात इंस्टाग्राम पर एक कॉन्सर्ट वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह राहत इंदौरी का शेर ‘किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है’ पढ़ते सुनाई दिए।

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ एक बार फिर अपने गानों को लेकर चर्चा में हैं। अहमदाबाद में 21 नवंबर को होने वाले उनके कॉन्सर्ट से पहले जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) ने शराब, नशीले पदार्थों और हथियारों को बढ़ावा देने वाले गाने नहीं गाने की मांग की है। इस बीच दिलजीत ने रविवार रात अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कॉन्सर्ट का वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह मशहूर शायर राहत इंदौरी के शेर पढ़ते हुए सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में दिलजीत कहते हैं, 'ये नहीं गाना है, वो नहीं गाना है, ये नहीं कर सकते, वो नहीं कर सकते, हमारे मुंह से जो निकले वही सदाकत है।' इसके बाद वह कहते हैं, 'सभी का खून शामिल है यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।'

diljit dosanjh

दिलजीत दोसांझ (Photo: Instagram| Diljit Dosanjh)

दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया कॉन्सर्ट का वीडियो

दिलजीत दोसांझ ने 15 नवंबर की रात 9 से 10 बजे के बीच अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह मंच से राहत इंदौरी के शेर के जरिए अपनी बात कहते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो इंदौर में हुए उनके लाइव कॉन्सर्ट का हो सकता है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दिलजीत की इस पोस्ट को अहमदाबाद कॉन्सर्ट से पहले गानों पर पाबंदी लगाने की मांग से जोड़कर देखा जा रहा है।

End of Feed