'सिर्फ बेचो मत, ग्राहकों की परेशानी भी समझो'...होम अप्लायंसेस कंपनियों को डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने दिया नया फॉर्मूला

Digit India’s Top Appliance Awards 2026 : लखनऊ में आयोजित 'डिजिट इंडिया टॉप अप्लायंसेस अवार्ड 2026' के समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वयं को 'एक आम उपभोक्ता का प्रतिनिधि' बताते हुए घरेलू उपकरण निर्माताओं के सामने आम जनता की व्यावहारिक दुश्वारियां और चुनौतियां खुलकर रखीं।

Digit India’s Top Appliance Awards 2026 : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने 'डिजिट इंडिया टॉप अप्लायंसेस अवार्ड 2026 समारोह में घरेलू उपकरण बनाने वाली कंपनियों से उपभोक्ताओं की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उत्पाद बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रोडक्ट की असली पहचान उसकी क्वालिटी, टिकाऊपन और आम लोगों के लिए उपयोगिता से होती है। इसलिए कंपनियों को सिर्फ बेचने पर नहीं, बल्कि ग्राहकों की परेशानी पर ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में निवेश के लिए बेहतर माहौल होने का दावा करते हुए इनवेस्टर्स को बेझिझक इनवेस्ट करने के लिए कहा। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार के कार्यकाल में किए गए कार्यों को भी गिनाया।

Brjesh Pathak Joine DigiZee India Top Appliances Awards 2026

'डिजिट इंडिया टॉप अप्लायंसेस अवार्ड 2026' के समारोह में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

ब्रजेश पाठक ने कहा कि पहले एसी और वॉशिंग मशीन जैसे उपकरण केवल बड़े शहरों और संपन्न वर्ग तक सीमित थे, लेकिन आज गांव-गांव तक पहुंच चुके हैं। ऐसे में कंपनियों की जिम्मेदारी है कि वे ऐसे उत्पाद बनाएं जो लंबे समय तक टिकें और ग्राहकों को बार-बार उन्हें बदलना न पड़े।

End of Feed