धनतेरस पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, दिल्ली-NCR में कई किलोमीटर लंबा जाम; घंटों से फंसे वाहन

धनतेरस की खरीदारी के चलते शुक्रवार को दिल्ली-NCR में कई जगहों पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा। दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में वाहन घंटों फंसे रहे।

दिल्ली : धनतेरस और दिवाली की खरीदारी के लिए शुक्रवार को दिल्ली-NCR की सड़कों पर भारी भीड़ देखने को मिली। दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के कई इलाकों में वाहन रेंगते नजर आए। प्रमुख सड़कों, फ्लाईओवर और बाजारों के आसपास लंबा जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर कुछ मिनट का सफर तय करने में घंटों लग गए।

Delhi Traffic Jam

दिल्ली-NCR में कई किलोमीटर लंबा जाम

त्योहारी खरीदारी के लिए दिन चढ़ने के साथ ही बाजारों और व्यावसायिक इलाकों में लोगों की भीड़ बढ़ती गई। इसका असर सड़कों पर भी दिखाई दिया। शॉपिंग सेंटर, ज्वेलरी शोरूम और प्रमुख बाजारों की ओर जाने वाले रास्तों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई जगहों पर ट्रैफिक की रफ्तार बेहद धीमी रही।

End of Feed