Ayodhya Ram Mandir: प्रमुख मार्गों पर रामायण काल के प्रसंगों का चित्रण, कंकड़-पत्थर भी सुनाएंगे श्रीराम गाथा

  • Agency by: IANS
  • Updated Dec 26, 2023, 06:37 PM IST

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राममंदिर के प्रमुख मार्गों की दिवारों को कंकड़ पत्थर की कलाकृतियों से सजाया जाएगा। इसके साथ ही मार्गों में भित्तिचित्रों को लगाया जाएगा, जो प्रभु श्रीराम के जीवनकाल से जुड़े संदर्भों को दर्शाएंगे।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन 22 जनवरी 2024 को किया जाएगा। इसका तैयारी सीएम योगी के दिशा निर्देशों के अनुसार की जा रही है। राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या के कायाकल्प की प्रक्रिया अभी भी जारी है। बता दें कि आने वाले 30 दिसंबर को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा ग्रैंड रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा ग्रैंड रिहर्सल के कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ सीएम योगी भी शामिल रहेंगे। पीएम मोदी के अयोध्या पहुंचने से पहले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को जोड़ने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर रामायण काल के प्रमुख प्रसंगो का मनमोहर चित्रण किया जाएगा। इस कार्य को पूरा करने के सरकार अपने प्रयासों में तेजी लाई जा रही है। इसके साथ ही अयोध्या एयरपोर्ट और अन्य प्रमुख मार्गो को फूलों से सजाया जा रहा है।

Depiction of events of Ramayana period on major routes of Ayodhya Ram temple

राममंदिर के प्रमुख मार्गों पर कंकड़ पत्थर सुनाएंगे प्रभु श्रीराम की गौरवगाथा

श्रीराम जन्मभूमि के प्रमुख मार्गों की साज सजावट

अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) की श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों की दीवारों को टेराकोटा फाइन क्ले म्यूरल कलाकृतियों से सजाने की प्रक्रिया जारी है। वहीं, दूसरी ओर अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों की दीवारों को कंकड़-पत्थर से बनी कलाकृतियों से सजाने का कार्य भी शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि ये कार्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

End of Feed