Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादी में बारातियों को खाने में नॉनवेज नहीं मिला तो हंगामा खड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि बारातियों और घरवालों में जमकर मारपीट हो गई। मामला बघौचघाट थाना क्षेत्र के आनंद नगर गांव का है। जहां शादी में नॉनवेज को लेकर मारपीट भी हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों को चोट भी लगी और बारात बिना शादी किए ही लौट गई। लड़की के घरवालों ने दूल्हा पक्ष के खिलाफ थाने में शिकायत की है।
खाने में मछली न मिलने पर बवाल
जानकारी के अनुसार देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के आनंद नगर गांव का है जहा शादी में मांसाहारी भोजन न बनने के चलते बारातियों और घरवालों में जमकर मारपीट हो गयी और शादी किए बिना ही बारात वापस लौट गई। बताया जाता है कि आनंद नगर गांव के दिनेश शर्मा की पुत्री सुषमा की शादी बिहार राज्य के भोरे क्षेत्र कुर्सियां गांव के रहने वाले अभिषेक शर्मा से तय हुई थी। 11 जुलाई को बारात आई और जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था।
बिन दुल्हन लौटी बारात
दूल्हे के कुछ दोस्तों ने जयमाला के समय लड़के से कहा कि तिलक में हम लोगों ने लड़की पक्ष को मछली खिलाई थी। यहां मांस मछली नहीं बनी है, केवल पूरी सब्जी बनी है। इसी बात को लेकर दूल्हा आगोश में आ गया और स्टेज पर ही हंगामा शुरू कर दिया। उसके बाद मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों पक्षो में इस बात को लेकर बवाल हो गया।
दोनों पक्षों में मारपीट
बताया गया कि लड़की पक्ष ने बारातियों को मांसाहारी भोजन कराने देने की बात कही थी। जब बाराती खाना खाने के लिए गए तो मांसाहारी भोजन नहीं बना था, फिर क्या बाराती आग बबूला हो गए और हंगामा शुरू करने लगे बात इतनी बिगड़ गयी कि मामला मारपीट में तबदील हो गया और बारातियों ने शादी से इंकार कर दिया। लड़के वाले बारात वापस लेकर चले गए। वहीं लड़की पक्ष ने दूल्हा पक्ष के लोगों पर दहेज मागने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया है। वही दोनों पक्षों से कई लोगों को चोटें भी आई है
