उत्तर भारत में घने कोहरे का कोहराम, दिल्ली के लिए 'रेड अलर्ट' जारी, वाहनों की थमी रफ्तार

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं। यहां इतना घना कोहरा छाया हुआ है कि सामने का रास्ता तक दिखाई नहीं दे रहा है। शून्य दृश्यता होने के कारण यातायात प्रभावित हो रहे हैं। कोहरे का कहर देखते हुए आईएमडी ने दिल्ली में रेड अलर्ट तो यूपी, बिहार, पंजाब समेत कई राज्यों के विभिन्न जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तर भारत के एक बड़े हिस्से में घने कोहरे के कारण जनजीवन को पूरी तरह से थम गया है। पंजाब से लेकर बिहार तक फैले इस घने कोहरे के कारण शुक्रवार को दृश्यता (Visibility) में भारी गिरावट दर्ज की गई। कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित होने की वजह से IMD ने देश की राजधानी दिल्ली में 'रेड अलर्ट' जारी कर दिया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत कई हिस्सों में कोहरा इतना गहरा है कि सड़क से लेकर हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है।

IMD Issued Dense Fog Alert in Many District

उत्तर भारत में घने कोहरे का कोहराम (Photo- PTI)

कोहरे के कहर को देखते हुए आईएमडी ने चेतावनी दी है कि इस स्थिति के कारण कई हवाई अड्डों पर उड़ानों का संचालन बाधित हो सकता है और प्रमुख राजमार्गों व रेलवे मार्गों पर लंबी देरी की संभावना है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान लोगों को सलाह दी गई है कि सड़कों पर यात्रा करते हुए वाहनों की गति धीमी रखें और लाइट जलाकर रखें, ताकि कोहरे के कारण होने वाले हादसों से बचा जा सकें।

End of Feed