Fog in Delhi: घने कोहरे की चादर में कई राज्य, दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ विजिबिलिटी शून्य

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी का सितम जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली: सर्दी अपने रंगत में नजर आ रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में जबरदस्त ठंड का असर देखने को मिल रहा है। सोमवार की सुबह 5:30 बजे दिल्ली के पालम इलाके में विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई। इसके साथ ही वेस्ट मध्य प्रदेश के ग्वालियर, अमृतसर और पटियाला में भी विसिबिलिटी शून्य रही। इस स्थित में लोगों का आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है तो वहीं सड़कों पर वाहनों की रफ्तार में पूरी तरह ब्रेक लग गया है। फिलहाल, आगे के कुछ दिनों में स्थित और कठिन होने वाली है।

Fog in Delhi

दिल्ली में घना कोहरा

AQI 300 से पार

सोमवार की सुबह राजधानी दिल्ली के तमाम इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम है। 200 के आसपास विजिबिलिटी दर्ज की जा रही है, वहीं अक्षरधाम मंदिर और NH24 पर भी घने कोहरे की चादर नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में इसमें और इजाफा होगा। ठंड के साथ ही यहां पर हल्की बारिश के भी आसार हैं। इसके बाद लोगों को शीतलहर का भी सामना करना पड़ सकता है। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी कम है और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। इतना ही नहीं दिल्ली-एनसीआर में हवा जहरीली बनी हुई है। AQI 300 से पार है, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।

End of Feed